पटना ग्रामीण: बाकरगंज के बारीपथ में अवधेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, फुटेज आया सामने
बाकरगंज के बारीपथ में शनिवार की देर रात हुए अवधेश अग्रवाल की हत्या के आरोपियों का घटना को अंजाम देने जाते हुए और फिर घटना को अंजाम देकर वहां से भागते हुए का CCTV फुटेज सामने आया है। मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 9 साल पहले मृतक आगरा में हुए एक चांदी कारोबारी के हत्या के प्रयास में नामजद था।