एक बाइक पर दोस्तों के साथ ट्रिपल लोडिंग कर ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना एपीएसएम कॉलेज बरौनी के समीप की है। मृतक बीहट वार्ड नंबर-29 के रहने वाले अजय महतो का इकलौता पुत्र विनीत महतो (26 वर्ष) है।