बैतूल से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दनोरा गड़ा टोल के पास, गुरुवार देर रात करीब दस बजे, एक बाइक सवार तेज़ रफ्तार से जा रहे ट्रक में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल युवक की पहचान मुकेश, पिता शिवशंकर देशमुख, उम्र 26 वर्ष, निवासी लिटिल फ्लावर स्कूल के पास, बैतूल के रूप में हुई है।