भभुआ: नोनरा गांव में कुएं में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 16, 2025 नोनरा गांव में कुआं में गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जो यह घटना शुक्रवार को लगभग 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चा की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के नोनरा गांव निवासी बबलू पासवान के 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि सुबह में स्कूल पढ़ने के लिए बच्चा गया हुआ था। वही वापस छुट्टी के दौरान घर लौट रहा था।