बड़गांव थाना क्षेत्र में पट्टे की जमीन दिलाने के बहाने धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया। प्रार्थी मांगीलाल गाडरी की शिकायत पर विक्रम सिंह, देवीलाल डांगी, पप्पू लाल मेघवाल और जितेंद्र डांगी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।