एटा जनपद के निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र के किशोरपुरा गांव में मनोर से आ रही एक नाली के कटने से लगभग 30 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इसमें मटर, आलू और सरसों की फसलें शामिल हैं,जिनके खराब होने की आशंका है। यह नाला चार दिन पहले काटा गया था, जिसके बाद से खेत पानी में डूबे हुए हैं,वर्तमान में किशोरपुरा के 10 किसानों की लगभग 30 बीघा खेती पानी में डूबी हुई है।