एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर शव जलाए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र गजराज सिंह की तहरीर के अनुसार उनके पिता मुन्नालाल 25 जनवरी की रात खेत की कोठरी में सोने गए थे। रात के किसी अज्ञात समय में उनकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। 26 जनवरी की सुबह कोठरी में आग लगी मिली थी।