बरेली: कैंट थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
कैट थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक पीलीभीत जिले के जहानाबाद का रहने वाला है। जो बरेली में आकर घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।