बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
इज्जत नगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश के पैर में लगी है। पकड़ा गया बदमाश ट्रकों से डीजल चोरी किया करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।