रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ
Raniwara, Jalor | Apr 22, 2024 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में रानीवाड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी चौधरी के निर्देशानुसार रानीवाड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया! इस अवसर पर पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया! इस दौरान पौधारोपण भी किया गया!