बड़ौद: जनपद पंचायत बड़ौद में दिव्यांगों के चिन्हकांन शिविर का आयोजन, 76 दिव्यांगों को उपकरण के लिए पात्रता पर्ची प्रदान
आज शुक्रवार की दोपहर में 12 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत बडौद में दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 140 पंजीकृत दिव्यांगजनो में से 76 दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण कर चिन्हांकित किया जाकर के उन्हें पात्रता पर्चियां प्रदान की गई।