बिहार: लहेरी थाना पुलिस ने देवी सराय पेट्रोल पंप के पास से दो साइबर अपराधियों को ठगी के सामान के साथ गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | May 15, 2025 लहेरी थाना पुलिस ने देवीसराय पेट्रोल पम्प के पास से ई रिक्शा पर सवार दो साइवर अपराधी को 32 एटीएम कार्ड 6 बैंक के पासबुक ,चेक बुक,4500 नकद और 7 स्मार्ट फोन के साथ गिरफ्तार किया। सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे स्मार्ट सिटी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की पकड़े आरोपी नूरसराय का रहने बाला है इन लोगों के खिलाफ पूर्व से कई मामला दर्ज था ।