पिछोर: पिछोर मंडी में किसानों की मूंगफली ₹3000 से ₹4800 प्रति भाव तक खरीदी गई
पिछोर नगर में स्थित कृषि अनाज मंडी में आज गुरुवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय किसानों की मूंगफली फसल को व्यापारियों द्वारा 3000 रुपए प्रति कुंतल के भाव से डॉक बोली प्रारंभ की गई।जो की अंतिम बोली 4800 रुपए प्रति कुंतल के भाव तक खरीदी गई। सैकड़ो की संख्या में किसानों ने अपनी मूंगफली फसल को कृषि उपज मंडी में व्यापारियों को बेची गई।