खंडवा। बुधवार शाम लगभग छह बजे से खंडवा में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव देखा गया और लोगों को आवागमन में मुश्किलें आईं। तेज बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक ऐसी ही बारिश की संभावना जताई है।