बांदा: केन नदी पुल पर 4 पहिया गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Feb 2, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के केन नदी पुल पर चार पहिया गाड़ी की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कबौली गांव का निवासी है।