पवई: ग्राम पंचायत झांझर हर घर जल पंचायत घोषित
सरपंच को सौंपा अभिनंदन पत्र
Pawai, Panna | Jan 27, 2024 पवई विकासखंड की ग्राम पंचायत झांझर हर घर जल घोषित की गई है। जल जीवन मिशन के तहत पंचायत के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल एवं टोंटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। गत दिवस ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर जल निगम की प्रबंधक डॉ. मनेन्द्र कटियार द्वारा सरपंच को अभिनंदन पत्र सौंपा गया।