शिक्षा क्षेत्र की अग्रणी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड AESL ने भारतीय सेना के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता MoU किया है। इसका उद्देश्य सैन्य कर्मियों, सेवानिवृत्त सैनिकों और शहीदों के परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व करियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। समझौते के तहत, शहीद सैनिकों के बच्चों को 100% फीस माफी दी जाएगी।