जालौर: जालौर कलेक्टर परिसर मे लोकतंत्र के रंग होली के संग पोस्टर का किया गया विमोचन
Jalor, Jalor | Mar 24, 2024 जालोर मे स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से लिखे गए गीत 'लोकतंत्र के रंग होली के संग' पोस्टर का विमोचन जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडीएम शिवचरण मीना, प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांश सिंह, डीएफओ देवेंद्र सिंह, सीईओ जवाहर चौधरी, एसीईओ चिदंबरा परमार, संदीप जोशी, ईश्वर सिंह व हिंगलाजदान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।