जालौर: दिन का तापमान 38.7 डिग्री पिछले सात दिन में 6.7 डिग्री बढा
Jalor, Jalor | Mar 24, 2024 जालोर समेत जिले भर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। पिछले करीब 15 दिनों से दिन व रात के तापमान में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही हैं। जिससे दिन का तापमान 38.7 डिग्री व रात का तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जिससे गर्मी इतनी बढ गई कि लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए घरों व दुकानों में पंखे शुरू कर दिये।