इंदौर: मोदी सरकार अपनी असफलता छुपाने के लिए 'वन नेशन-वन इलेक्शन' लाना चाहती है : पूर्व CM दिग्विजय सिंह
Indore, Indore | Sep 20, 2024 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इंदौर आए है । अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे बाद इंदौर आए दिग्गी राजा ने मीडिया के साथ चर्चा में जमकर शब्दभेदी बाण चलाए....दिग्गी राजा ने वन नेशन, वन इलेक्शन का विरोध किया और कहा की ये हमारे देश में संभव नही है । यह राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई बार अपना समय पूरा नही कर पाती है।