जलालगढ़: निशहरा गांव में संपन्न हुआ दो दिवसीय संतमत सत्संग
प्रखंड के एकंबा स्थित निशहरा गांव में महर्षि मेंही आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन स्वामी अशोकानंद बाबा की पुण्यतिथि पर किया गया। सत्संग में कुप्पाघाट से प्रमोद बाबा, नेपाल से परवीन बाबा, मधेपुरा से साधु शरण बाबा, जोकी से हरीलाल बाबा तथा स्थानीय स्वामी गणेशानंद बाबा सहित कई संतों ने भाग लिया।