फतेहपुर शेखावाटी के नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात बस और ट्रक की टक्कर के बाद बस यात्रियों को बुधवार को दूसरी बस से गुजरात भेज दिया गया।बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी तथा 28 के करीब लोग घायल हुए थे। कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद उन्हें गुजरात रवाना किया गया।