भभुआ: कैमूर की पहाड़ियों में पंप स्टोरेज जल विद्युत परियोजना की स्थापना से बिहार बनेगा ऊर्जा आत्मनिर्भर: सुधाकर सिंह
Bhabua, Kaimur | Dec 14, 2025 बिहार में पीक आवर के दौरान लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य सरकार की समक्ष एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रविवार की दोपहर रखा है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार को पत्र लिखकर कैमूर की पहाड़ियों में पंप स्टोरेज तथा रन ऑफ द रिवर आधारित जल विद्युत परियोजना की स्थापना को प्राथमिकता देने की मांग की है।