बेल्थरा रोड: देव दीपावली पर बेल्थरारोड में अलौकिक नजारा, नगर का बिचला पोखरा, मानस मंदिर और रामलीला मैदान दीपों से जगमगाया
देव दीपावली पर बुधवार की शाम 6 बजे के आसपास बेल्थरारोड नगर का बिचला पोखरा, रामलीला मैदान और मानस मंदिर दीपों के दिव्य आभा से जगमगा उठा। हजारों दीपों की झिलमिल रोशनी में पूरा क्षेत्र नहा लिया। मानस मंदिर में प्रबंधक अतुल मद्धेशिया की देखरेख में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान के चरणों में आस्था अर्पित की, तो वहीं राजेश वर्मा की अगुवाई में रामलीला मैदान