पोलायकलां: पोलाय मंडी में प्याज-लहसुन के भाव गिरे, नई प्याज ₹300 से ₹1400, लहसुन ₹1000 से ₹11000 प्रति क्विंटल
पोलाय कला कृषि उपज ई-मंडी में प्याज और लहसुन के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने शनिवार शाम 5 बजे भाव सूची जारी की, जिसमें विभिन्न गुणवत्ता वाली उपज के दाम बताए गए। मंडी में नई प्याज की आवक 1700 कट्टे रही। प्याज की कीमतों में एक्स्ट्रा सुपर क्वालिटी के लिए 1200 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल बिकी।