जालौर: जालौर में गिव अप अभियान के तहत 31 अक्टूबर तक सक्षम व्यक्ति स्वेच्छा से अपना नाम हटा सकेंगे
Jalor, Jalor | Sep 27, 2025 खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत चयनित सक्षम व्यक्तियों की ओर से स्वेच्छा से नाम पृथक करवाने के लिए गिव अप अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी।