मंगलवार दोपहर करीब 2:00 नगर पंचायत प्रतापपुर के शांति नगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक गाय का पैर टूट गया। सूचना मिलते ही पशु विभाग के डॉक्टर के साथ सोनू शर्मा अनिल गुप्ता व अन्य लोगों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे और गाय का इलाज कर उसे सुरक्षित जगह पर रखा गया है।