गरौठा: गरौठा में विद्युत विभाग की लापरवाही से 9 गौवंशों की हुई मौत पर विभिन्न संगठनों ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
गरौठा तहसील क्षेत्र में गोवंशों के साथ हुई घटना को लेकर तमाम संगठनों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। वहीं रविवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे कई संगठनों के लोग उपजिलाधिकारी गरौठा के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए गोवंशों के साथ हुई घटना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने