चान्हो: SSP रांची ने मतदान के दौरान संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण, बूथ संख्या 340 पर लगवाया टेंट
Chanho, Ranchi | May 25, 2024 लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है। कांके रोड स्थित जवाहर नगर में बूथ केंद्र संख्या 340 पर धूप में मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही थी।मतदाताओं ने SSP Chandan Sinha को परेशानी बतायी। इसके बाद SSP ने मामले को गंभीरता से लिया और रांची पुलिस लाइन से टेंट मंगवाकर बूथ पर लगाने का निर्देश दिया।