लालगंज कोतवाली के बेलहा के कान का पुरवा में सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे बुधराम निषाद का चार वर्षीय पुत्र वीरू घर के सामने खेल रहा था। अचानक वह खेलते खेलते तालाब में गिर गया। मासूम को तालाब में डूबता देख साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की चीख सुनकर परिजन दौड़े और मासूम को तालाब से बाहर निकाला। आननफानन में परिजन उसे लेकर लालगंज ट्रामा सेण्टर आये।