जगदलपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन से कहा, युक्तियुक्तकरण से 10000 स्कूल बंद व हजारों रोजगार समाप्त होंगे
02 जून 2025। कों 4 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसे जगहों पर स्कूलों की कमी होगी, सरकार झूठ बोल रही कि स्कूल बंद नहीं होंगे।