अमरोहा जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। केंद्रों के बाहर और आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रही,