मांडर प्रखंड अंतर्गत मलती पंचायत में सोमवार शाम 5 बजे जिला परिषद सदस्य विनोदित तिग्गा एवं समाजसेवी रबुल अंसारी के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड के इस मौसम में कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य फरीदा नाज, रिज़वान अंसारी, क़य्यूम अंसारी सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित...