कालका: प्लास्टिक के कट्टे में एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में शराब की बोतलों के साथ किया काबू, गुप्त सूचना के आधार पर पकड़
बुधवार को पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान कालका के एक व्यक्ति के पास से प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में शराब की बोतलों के साथ पकड़ा है। पंचकूला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सारंग कॉलोनी की तरफ प्लास्टिक के कट्टे में अवैध तौर पर भारी मात्रा में शराब की बोतलों को लेकर जा रहा था यदि फोरन रेड की जाए तो पकड़ा जा सकता है।