कांगड़ा: कांगड़ा पुलिस थाना सर्वश्रेष्ठ, गृह मंत्रालय की रैंकिंग में मिला नंबर वन का सम्मान
Kangra, Kangra | Jan 20, 2025 पुलिस थाना कांगड़ा को गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2024 की वार्षिक रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। यह पुरस्कार थाना प्रभारी और अधीनस्थ स्टाफ की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, कर्तव्यपरायणता और जनता के प्रति संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।इसकी जानकारी साेमवार साढ़े 3 बजे एसपी कांगड़ा ने दी।