गलियाकोट: चितरी थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चितरी थाना पुलिस ने युवक की हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चितरी थाना पुलिस ने 21 दिन पहले एक युवक की हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने युवक का पत्नी से अवैध संबंधों के शक में लात-घूसों और लट्ट के साथ ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को 3 किलोमीटर दूर फेक दिया।