बरेली: भुता थाना क्षेत्र के खाई खेड़ा में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत युवक हुआ घायल
भुता थाना क्षेत्र के खाई खेड़ा में दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। भिड़त में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवक की तलाश की जा रही है।