सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नयागांव पश्चिमी पंचायत अंतर्गत नयागांव पेठिया में पशुपालन विभाग की ओर से पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालक किसानों को पशुओं में होने वाली बांझपन की समस्या, उसके कारण एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।इस दौरान कुल 26 पशुओं की जांच एवं चिकित्सा की गई। जांच के उपरांत पशुपालकों को पशुओं के लिए निःशुल्क दवाएं