पूर्णिया जिले बाल विवाह को रोकने और आम लोगों के बीच बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के द्वारा सोमवार को दोपहर के लगभग 12 बजे बाल विवाह उन्मूलन हेतु निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित उपस्तिथ सभी पुलिस कर्मियों और अन्य लोगो द्वारा बाल विवाह को लेकर शपथ ली गई.