जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका खरगोन द्वारा वर्षा ऋुत से पहले शहर की जीवनदायिनी कुंदा नदी की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका सीएमओ श्री एमआर निगवाल ने बताया कि , कुंदा नदी की सफाई बेहतर ढंग से कर पानी के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए 03 पोकलन व 06 जेसीबी मशीन की मदद से गाद व मिट्टी निकालने का कार्य किया गया।