वैर: गांव मोलोनी के वार्ड नंबर 2 में जल भराव से ग्रामीण परेशान, अवगत कराने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ
Weir, Bharatpur | Jul 15, 2025 मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार तहसील वैर के गांव मोलोनी के वार्ड नंबर 2 में जल भराव व रास्ते में पानी भरा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जाने के बावजूद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है जिसके चलते आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं । ग्रामीणों में भारी रोष है।