हरदोई: मम्मरपुर गांव में कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, परिवार में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2026 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के मम्मरपुर गांव में कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से एक राजमिस्त्री का शव लटका मिला।परिजनों ने शव को लटका देखा तो कोहराम मच गया।इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली शहर क्षेत्र के मम्मरपुर गांव निवासी इरफान राजमिस्त्री थे।