शाहबाद: आवास विकास कॉलोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न, लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे आवास विकास कालोनी मे भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू की देखरेख में नगर पालिका शाहाबाद द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार द्वारा जनकल्याण कारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से जनसंवाद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।