शाहबाद: नगला कल्लू गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने भांजी को कुचला, 10 वर्षीय बालक सहित मामा घायल
कोतवाली क्षेत्र के नगला कल्लू गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी भांज की कुचलकर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे 10 वर्षीय बालक सहित बाइक सवार मामा घायल हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।