अररिया: अररिया जिले के विभिन्न प्रखंडों में 18 संवाद रथ के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Araria, Araria | May 8, 2025 अररिया जिले में प्रतिदिन 36 जगहों पर 18 संवाद रथों के माध्यम से संवाद हो रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के अलावा पुरुष भी हिस्सा ले रहे हैं। संवाद में पहुंचकर लोग बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करते हैं। महिला संवाद के 20वें दिन भी दो पालियों में 36 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम हुआ।