फैज़ाबाद: दक्षिण पूर्वी एशिया के लाओस के डाक टिकट में लगाई गई रामलला की तस्वीर
दक्षिण पूर्वी एशिया के लाओस देश ने श्री रामलला का चित्र लगा एक डाक टिकट जारी किया है। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने लाओस राष्ट्र द्वारा रामलला पर डाक टिकट जारी किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुखद एहसास प्रदान करने वाला अवसर है। रामलला हमारे धर्म संस्कृति के मेरुदंड हैं, जो जन-जन में समाए हैं।