मेहदावल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन का विरोध किया।संगठन के अध्यक्ष बीडी राय के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 1:00 बजे तहसील में बैठक आयोजित की गई, बैठक में लगभग दो दर्जन से अधिवक्ताओं ने भाग लिया वहीं अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित संशोधन पर विस्तृत चर्चा की और उसका विरोध प्रदर्शन किया है।