कैसरगंज: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री पहुंचे कैसरगंज, मौके पर मौजूद रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मनोज सिंह का कैसरगंज में ब्लॉक प्रमुख के निजी कार्यालय में व्यापार मंडल कैसरगंज की ओर से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेंद्र देव सिंह, मेडिकल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह जैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।