शाहाबाद कोतवाली में शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अंकित तिवारी ने की। इस मौके पर पुलिस और राजस्व से संबंधित सात शिकायतें आई। जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बची हुई शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।