आरा: गड़हनी हाई स्कूल के समीप बेलगाम ट्रक ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत व दूसरा जख्मी
Arrah, Bhojpur | Dec 13, 2024 गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़हनी हाइ स्कूल के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। आरा सदर अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप कर एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वह पटना जिला से शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव आ रहा था इसी दौरान हादसा हुआ है।